0

Dhan Ek sadhan

Banking Blogs By: Paisa se Paisa 01 Sep, 2024

धन केवल एक साधन होता है, यह नहीं बल्कि तुम्हारी सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम होता है

इलाज़ का खर्चा बढ़ता जा रहा है| अगर अस्पताल में भारती होना पड़े, तो लम्बे बिल का खतरा रहता है| ऐसे उदाहरणों की कमी नहीं है जहाँ अस्पताल के बिल ने परिवार की आर्थिक स्तिथि खराब कर दी हो| ऐसे में आप क्या कर सकते हैं? आज दो विकल्पों पर चर्चा करते हैं: हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) और मेडिकल

 

जब बात बच्चों की पढाई की आती है, तब कोई भी माता-पिता कोई समझौता नहीं करता चाहते| बच्चों की पढाई के लिए अच्छे से अच्छा निवेश करना चाहते हैं| बच्चों की पढाई की लिए बेस्ट चाइल्ड प्लान या बेस्ट पालिसी के बारे में जानना चाहते हैं|

इसी सिलसिले में आज चर्चा करते हैं एसबीआई लाइफ के स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan) के बारे में| जानते हैं इस प्लान के बारे में और देखते हैं की क्या आपको इस प्लान में निवेश करना चाहिए|

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चेम्प इंश्योरेंस प्लान (SBI Life Smart Champ Insurance Plan in Hindi) की कुछ ख़ास बातें

  1. एक पारंपरिक बीमा योजना है|
  2. प्रीमियम भुगतान के दो विकल्प हैं: एकल प्रीमियम (Single Premium) और लिमिटेड प्रीमियम (Limited Premium)
  3. Single Premium विकल्प में आपको केवल एक बार ही भुगतान करना होता है|
  4. लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में आपको बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक भुगतान करना होता है|
  5. पालिसी की अवधि (Policy Term): बच्चे की 21 वर्ष की आयु तक
  6. न्यूनतम बीमा राशि (Minimum Sum Assured):  1 लाख रुपये
  7. अधिकतम बीमा राशि (Maximum Sum Assured): करोड़ रुपये
  8. जीवन बीमा माता या पिता (proposer) के जीवन पर है। ध्यान दें ऐसे प्लान, जिसमें बीमा बच्चे के जीवन पर है, कभी न खरीदें|
  9. मृत्यु के अलावा किसी दुर्घटना में माता-पिता की पूर्ण और स्थायी विकलांगता (Total Permanent Disability) होने पर भी बीमा राशि दी जाती है|
  10. लोन सुविधा भी उपलब्ध है|
  11. अधिक प्रीमियम पर रिबेट (rebate) मिलती है|

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *